Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां में हुआ कैम्पस सेलेक्शन

साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां में हुआ कैम्पस सेलेक्शन

गाज़ीपुर। साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां – गाज़ीपुर के तत्वावधान में दिनांक 12 फ़रवरी 2026 (बृहस्पतिवार) को प्रातः 9:00 बजे से संस्थान परिसर में एक भव्य एवं सुनियोजित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैम्पस प्लेसमेंट में देश की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (एग्री-डेवलपमेंट सेंटर, महिंद्रा ट्रैक्टर प्लांट, जयपुर) के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 45 प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिनमें से कंपनी के HR प्रियंका फौजदार द्वारा चयन मापदंडों के अनुसार 25 प्रशिक्षुओं का चयन विभिन्न अप्रेंटिस पदों हेतु किया गया। संस्थान के प्राचार्य महोदय ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रकार के कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम क्षेत्र के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। अंत में संस्थान परिवार ने कंपनी के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा चयनित प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …