Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार आज भी प्रासंगिक    

पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार आज भी प्रासंगिक    

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तत्वाधान में आज पीजी कॉलेज गाजीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्थापक  सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ० लहजू सिंह कुशवाहा ने किया तथा संचालन जिला अध्यक्ष डॉ० राजेश सिंह सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तीनो संवर्ग के प्रभारी डॉक्टर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि पं० दीनदयाल जी के अन्तोदय का विचार अर्थात समाज के अंतिम पैदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना एवं हर हाथ को कम एवं हर खेत को पानी का विचार आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में रामाशीष शर्मा, हिमांशु, चंद्रकांत तिवारी, चंद्रदीप, अरुण राय, विपिन सिंह, राम नक्षत्र, आयुष, अवधेश सिंह, शैलेन्द्र, इंदु शेखर, सुशील पाण्डेय, प्रफुल्ल, रमा, डा० शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रवि शंकर सिंह, डा० अरविन्द उपाध्याय  सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …