गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं स्पर्धा- 2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया गया। फाइनल मैच बी ए प्रथम वर्ष एवं बी ए तृतीय वर्ष के बीच खेला गया। निर्धारित सात ओवरों में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने 29 रन बनाए। जबकि बी ए प्रथम वर्ष की टीम ने कैप्टन सुजाता बिंद के नेतृत्व में बिना विकेट गंवाए कुल 34 रन बनाकर बीए तृतीय वर्ष को 10 विकेट से हरा दिया। इस प्रकार बी ए प्रथम वर्ष की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और बीए तृतीय वर्ष की टीम क्रिकेट प्रतियोगिता की उपविजेता बनी। तृतीय स्थान के लिए मैच बी ए द्वितीय वर्ष एवं बी ए प्रथम वर्ष के बीच खेला जाना था लेकिन बी ए प्रथम वर्ष की कप्तान प्रियंका की टीम मैच के दौरान उपलब्ध नहीं थीं जिसके कारण बी ए द्वितीय वर्ष को वॉक ओवर दे दिया गया और बीए द्वितीय वर्ष की कप्तान सलोनी यादव के नेतृत्व में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ मनीष सोनकर एवं डॉ पीयूष सिंह ने किया। इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रयास करते हुए मैच जीतने की बधाई दी। कार्यक्रम का समन्वयक एवं संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ राजेश यादव, डॉ संगीता मौर्य, डॉ हसीन अहमद, डॉ निरंजन यादव, डॉ एकलाख खान एवं क्रिकेट प्रेमी छात्राएं उपस्थित रही। क्रीड़ा प्रतियोगिताओ के संयोजन में सुजाता बिंद, राधा, आशु यादव, रिमझिम बिंद, अमृता यादव, संजना कुमारी आदि की प्रमुख भूमिका रहीं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..