Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जेई संगठन गाजीपुर ने आयोजित किया तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर हुआ मंथन

जेई संगठन गाजीपुर ने आयोजित किया तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर हुआ मंथन

गाजीपुर। जेई संगठन गाजीपुर की ओर से अंधऊ स्थित संगठन भवन में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जूनियर इंजीनियरों एवं विभागीय कर्मचारियों को नवीन तकनीकी जानकारियों से अवगत कराते हुए कार्यकुशलता में वृद्धि करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदौली जनपद से उपखंड अधिकारी सकलडीहा सियाराम यादव उपस्थित रहे। उन्होंने तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बदलती तकनीक के साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अद्यतन ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दी जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की। इस दौरान मीटरिंग, तकनीकी समस्याओं के समाधान, फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एई मीटर साधना विद्यार्थी, अंकित गोंड, राजकुमार, सूर्यनाथ, दीपक कुमार, वित्त सचिव सहेंद्र कुमार, दुर्गविजय एवं शैलेन्द्र ओझा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …