Breaking News
Home / अपराध / दीपक राजभर हत्‍याकांड का आरोपी 50 हजार इनामिया विशाल यादव दो साथियों संग गिरफ्तार

दीपक राजभर हत्‍याकांड का आरोपी 50 हजार इनामिया विशाल यादव दो साथियों संग गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के दीपक राजभर हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी 50 हजार इनामिया विशाल यादव और उसके दो साथियों सौरभ यादव, और धनंजय राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजनरायन मय हमराहियान द्वारा टोडार ग्राम से चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 14/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 50,000/- रु0 के इनामिया अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव तथा सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 10.02.2026 को उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर को उसके निवास स्थान बेलसड़ी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आला कत्ल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

  1. विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम शंकरपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर
  2. सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी निवासी ग्राम कौवाभारी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
  3. धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …