Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यातायात पुलिस गाजीपुर, एआरटीओ और डीआईओएस के संयुक्‍त टीम ने 33 बच्‍चो के वाहनो का काटा चलान

यातायात पुलिस गाजीपुर, एआरटीओ और डीआईओएस के संयुक्‍त टीम ने 33 बच्‍चो के वाहनो का काटा चलान

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति के निरीक्षण के निर्देश के क्रम में स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक के संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 44 बच्चे दो पहिया वाहन से स्कूल आते पाये गये। जो कि MV ACT के नियमों के अनुकूल नही पाया गया। उन सभी बच्चों के अभिभावको को नोटिस देते हुए बच्चों को वाहन से स्कूल ना आने हेतु निर्देशित भी किया गया तथा उन्हे सचेत भी किया गया कि निकट भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी उसके उपरान्त भी कुछ बच्चे अपने वाहनों से स्कूल जाते हुए पाये गये जिनके विरुद्ध प्रर्वतन की कार्यवाही की गयी माह जनवरी से अब तक कुल-33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा गया आगे ये कार्यवाही बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए अनवरत जारी रहेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …