गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में दिनांक 10 फरवरी, 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मारूति कम्पनी हेतु टेक्नीशियन और रोडवेज विभाग हेतु ड्राइवर की भर्ती की जायेगी। मारूति कम्पनी में रोजगार पाने हेतु न्यूनतम योग्यता 18-26 वर्ष आयु एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण और रोडवेज विभाग में ड्राइवर पद हेतु हैवी गाड़ियों का डाइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपने समस्त शैक्षिक योग्यता/आई०टी०आई० के मूल प्रमाण पत्रों व प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो छायाप्रति के साथ उक्त मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, उक्त हेतु कोई भी अतिरिक्त यात्रा भत्ता/अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..