Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाई गई संत रविदास जयंती

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाई गई संत रविदास जयंती

गाजीपुर। नंदगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में संत रविदास जी की जयंती विद्यालय परिसर में प्रातः श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में संत रविदास जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों, आडंबरों और अंधविश्वासों का विरोध करते हुए समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के माध्यम से आंतरिक शुद्धता, सदाचार और नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में हिंदी प्रवक्ता गिरीश चौबे एवं प्रवक्ता सुधीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संत रविदास जी को महान समाज सुधारक, उच्च कोटि का कवि एवं दार्शनिक बताते हुए कहा कि उनके विचार संपूर्ण मानव समाज के कल्याण की भावना से ओत-प्रोत हैं। वक्ताओं ने ऊँच-नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर होने वाले विवादों को निरर्थक बताते हुए आपसी प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समरसता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम प्रेरणादायक रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …