Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युतकर्मियों को सम्‍मानपूर्वक दी गई विदाई

विद्युतकर्मियों को सम्‍मानपूर्वक दी गई विदाई

गाजीपुर। निर्मल चटर्जी दादा एवं भगवान दास जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सैदपुर खंडी कार्यालय पर विदाई /सम्मान समारोह संपन्न हुआ। सम्मान समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर सुधाकर साहब, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सैदपुर गाजीपुर ने किया। सम्मान समारोह में तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश गाजीपुर ने दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों को जीवन की दूसरी पारी प्रारंभ करने के लिए पुर पंचायत परिवार के तरफ से शुभकामना दिया और ईश्वर से प्रार्थना किया कि उक्त कर्मचारी सकुशल, स्वास्थ्य एवं प्रसन्नचित अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत करेंगे। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से रवि अकाउंटेंट सैदपुर, अमित शेखर जूनियर इंजीनियर सैदपुर, दीपक कुमार जूनियर इंजीनियर, संजय श्रीवास्तव caisher, अरविंद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष विद्युत मजदूर पंचायत विद्युत मजदूरपंचायत, प्रवीण सिंह मंडल मंत्री, भानु कुशवाहा, सुनील कुशवाहा ट्रांसमिशन अध्यक्ष, अनुराग सिंह खंडी अध्यक्ष, अखिलेश चौहान, अभिमन्यु, महत्तिम, विजय बहादुर, सीताराम, प्रशांत सिंह, प्रशांत राय, सलाउद्दीन शाह, कौशल किशोर, गणेश, कलीम, विवेक सुनील यादव, धर्मेंद्र,सत्य प्रकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया श्री सिंह ने सैदपुर कमेटी को आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …