Breaking News
Home / खेल / विराट क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में सैदपुर ने मारी बाजी

विराट क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में सैदपुर ने मारी बाजी

गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के अन्तर्गत छिड़ी चौरा मे आयोजित विराट क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला सकुशल संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि दशरथ शिक्षण संस्थान के प्रबंधक रामध्यान यादव, ग्राम प्रधान प्रत्याशी रामू यादव व जिला पंचायत प्रत्याशी शोभनाथ यादव जिला पंचायत सदर रणजीत यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया, फाइनल मैच सैदपुर और पथरा के बीच खेला गया, रोमांचक मुकाबले में सैदपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पथरा पहले बल्लेबाजी करते हुये 70 रन पर सिमट गई, लक्ष्य का पीछा करते हुए सैदपुर ने जीतकर विजेता का ताज हासिल किया। विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पंकज यादव, संतोष(मल्लू), प्रमोद यादव, जैन यादव जय गुरुदेव कोचिंग के संचालक विनोद यादव ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …