गाजीपुर। उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीडन की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपद के राजकीय गेस्ट हाउसों/सभागर कक्षो में दिनांक 04.02.2026 को महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त क्रम में जनपद में दिनांक 04.02.2026 को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम की जानी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि जनपद गाजीपुर में महिला जनसुनवाई हेतु श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, मा० सदस्य राज्य महिला आयोग, नामित है। मा० सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 04.02.2026 को निरीक्षण भवन/गेस्ट हाऊस, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, जनपद गाजीपुर में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होने जनपवासियों से अपील किया है कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलो में निस्तारण हेतु ज्यादा से ज्यादा महिला उपस्थित होने का कष्ट करे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..