Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बॉर्डर-2 का दूसरा सप्ताह भी सफल ब्लाकबस्टर

गाजीपुर: बॉर्डर-2 का दूसरा सप्ताह भी सफल ब्लाकबस्टर

गाजीपुर। गत दिनांक 23 जनवरी को रिलीज़ हुई बार्डर २ फिल्म लगातार दूसरे सप्ताह भी ब्लाकबस्टर  साबित हो रही है | देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स के अधिकृत प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बॉर्डर  फिल्म की भांति ही नए कीर्तिमान स्थापित करने के पथ पर अग्रसर है | उन्होंने बताया कि एशिया तथा जनपद के सबसे बड़े गाँव गहमर, जिसे सैन्य बहुल गाँव के नाम से भी जाना जाता है एवं जिस गाँव के हर घर से कोई न कोई सदस्य सेना में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है, से भी दर्शकों का हुजूम आ रहा है | उन्होंने बताया कि बॉर्डर २ फिल्म सैनिकों के प्रति समर्पित हैं | देवगन सिनेक्स सुहासिनी के सिनेमा प्रबन्धक सुशील तिवारी ने बताया कि बॉर्डर २ के सभी शो लगभग हाउसफुल जा रहे हैं | उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए बॉर्डर २ फिल्म का अतिरिक्त शो चलाया जा रहा है | उन्होंने परिक्षेत्र के सनिकों व उनके परिजनों से अपील किया कि वह इस फिल्म को अवश्य देखें | हमारी पूरी सिनेमा टीम आपके स्वागत के लिए आतुर है | सैनिको तथा उनके परिजनों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई ताकि किसी भी परिजन कोई असुविधा न हो |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …