Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला पंचायत सदस्‍य व अध्‍यक्ष पद की सपा प्रत्‍याशी कुसुमलता का नाम मतदाता सूची से कटा, बना चर्चा का विषय

जिला पंचायत सदस्‍य व अध्‍यक्ष पद की सपा प्रत्‍याशी कुसुमलता का नाम मतदाता सूची से कटा, बना चर्चा का विषय

गाजीपुर। जमानियां प्रथम के जिला पंचायत सदस्‍य व जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद की सपा प्रत्‍याशी कुसुमलता का नाम एसआईआर प्रक्रिया में कट गया है। इस संदर्भ में सदस्‍य प्रतिनिधि और सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि जमानियां विधानसभा के सब्‍बलपुर कलां के मतदाता सूची में कुसुमलता पत्‍नी मुकेश यादव का नाम दर्ज था। इसी मतदाता सूची के नाम के आधार पर वह जिला पंचायत सदस्‍य जमानियां प्रथम से निर्वाचित हुईं थी। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव में उन्‍हे प्रत्‍याशी घोषित किया था। वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रकिया में उनका नाम सत्‍ताधारी पार्टी के इशारे पर काट दिया गया है। उन्‍होने बताया कि इसी तरह हमारे परिवार के सात-आठ लोगों का नाम भी काट दिया गया है। इसकी शिकायत जब हमने दर्ज कराया तो प्रशासन ने सात फरवरी को सुनवाई के लिए समय दिया है। उन्‍होने बताया कि जब जनप्रतिनिधियों का नाम ही मतदाता सूची से कट जा रहा है तो आम मतदाता का क्‍या हाल होगा। उन्‍होने बताया कि यह सत्‍ता की साजिश है कि आगामी पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव में मजबूत सपा प्रत्‍याशी कुसुमलता को चुनाव लड़ने से वंचित किया जाये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …