गाजीपुर। विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर, गाजीपुर में दिनांक 24 जनवरी 2026 को संस्थान का वार्षिकोत्सव (Annual Function) बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री अजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्थान के प्राचार्य श्री सुनील चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। मंच संचालन एवं कार्यक्रम व्यवस्था में संस्थान के स्टाफ सदस्य शिवम सिंह पटेल, लक्ष्मी पाल, सुमित कुमार, अमेरुल्लाह अंसारी एवं सुबेदार यादव का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे आयोजन में उत्सव एवं आनंद का वातावरण बना रहा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..