गाजीपुर। बाराचवंर विकास खण्ड स्थिति आर एस कान्वेंट स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर देशभक्ति, उत्साह और गर्व के माहौल से सराबोर नजर आया। नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य और प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक का केन्द्र रहे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और तालमेल भरे डांस स्टेप्स से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति के पीछे उनके शिक्षकों की कड़ी मेहनत रही। बच्चों ने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी की तालियां बटोरीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक/अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही बच्चों को संदेश दिया। कहा कि 26 जनवरी 1950 के दिन से, हम अपने गणतन्त्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने माँ सरस्वती जी एवं मां भारती के चित्र पर दीप प्रजज्वलित कर तथा पुष्पांजली अर्पित कर सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।तत्पश्चात उन्होने कहा कि गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है। इसी दिन हम अपनी राष्ट्रीय नियति के निर्माता बने। हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के आदर्श गणतन्त्र को परिभाषित करते हैं।कोआर्डिनेटर आनन्द तिवारी ने कार्यक्रम ने सास्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शेरोशायरी के माध्यम से करते हुए छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति शपथ दिलवाया।इस अवसर पर वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता एवं सास्कृतिक कार्यक्रमो मे भाग लिए छात्र-छात्राओं मे मेडल ट्राफी का वितरण हुआ।मेडल ट्राफी पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।इस दौरान स्कूल के संरक्षक परमहंस सिंह,मुकेश बाबा, जुनेद आलम,महेन्द्र सिंह,रामाकांत यादव,गौतम प्रजापति,अवनीश राय,विश्वजीत सिंह,जयप्रकाश भारती,हृदयनारायण,पियुष ठाकुर,लल्लन यादव,अखिलेश कुमार,सुमन सिंह कुशबाहा,अंजली जायसवाल,श्वेता ठाकुर,अनामिका सिंह,सिम्पल राय,लक्ष्मी सिंह,सुप्रिया,बलवन्त सिंह,अभिषेक सिंह राहूल सहित स्कूल के सभी कर्मचारी स्टाप मौजूद रहा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..