Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ‘वंदे मातरम’ एक ऐसा  मंत्र है जिससे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसी सिद्धियां प्राप्त होती हैं: प्रोफेसर सानंद सिंह

‘वंदे मातरम’ एक ऐसा  मंत्र है जिससे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसी सिद्धियां प्राप्त होती हैं: प्रोफेसर सानंद सिंह

गाजीपुर। सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की सर्वोत्तम ईकाई सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को उत्साह और देशभक्ति से सराबोर उत्कृष्ट कार्यक्रमों का आयोजन करके  मनाया गया । इस शानदार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह थीं ।, अति विशिष्ट अतिथि  के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह रही । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती और मां भारती के तस्वीर पर माल्यार्पण  एवं  पुष्पार्पण करने के बाद मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री सिंह प्रोफेसर सानंद सिंह डॉक्टर प्रीति सिंह ,दिग्विजय उपाध्याय, अमित रघुवंशी, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी एवं सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के सभी संस्थाओं के प्राचार्य गण ने  राष्ट्रीय ध्वज  को फहराकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति के पश्चात विद्यार्थियों की स्कॉर्टिंग टीम, चारों हाउस के परेड टीम और एनसीसी टीम के द्वारा भारतीय तिरंगे को सलामी दिया गया। तत्पश्चात सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने के पश्चात  देशभक्ति गीत , संगीत और नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। । उक्त अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ सानन्द सिंह ने अपने उद्बोधन में देश प्रेम तथा गणतंत्र भारत में विकसित समाज तथा संविधान लागू होने के बाद के आसान समय के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री का संकल्प विकसित भारत 2047 को  साकार करने का संकल्प विद्यार्थियों को दिए । उन्होंने बताया कि वंदे मातरम भारत की आजादी को प्राप्त करने में उसका मजबूत मार्ग प्रशस्त किया था यहां तक की बंदे मातरम एक ऐसा मंत्र है जिससे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक गण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि  जिस उद्देश्य से विद्यालय का नीव रखा गया वह उद्देश्य की पूर्ति  विद्यार्थियों में दिख रही है।  वह दिन दूर नहीं की सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के कंधों पर पूरे देश  की जिम्मेदारी होगी । साथ ही सभी बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।  उसके बाद इंटर हाउस कंपटीशन सत्र 2025-26के जितने भी  विजेता प्रतिभागी थे उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरदार पटेल हाउस (ग्रीन हाउस ) को सत्र 2025- 26 का चैंपियन हाउस घोषित किया गया। सरदार पटेल हाउस के हाउस मास्टर गुरू चरण चौधरी और हाउस मिस्ट्रेस जूही कन्नौजिया रही । वहीं दूसरे पायदान पर विवेकानंद हाउस रहा। सीसीए हेड श्रेया सिंह, कक्षा 7वीं से  चंदनू तिवारी , अनुष्का यादव,कक्षा  5वीं से आयत खान और कक्षा  दूसरी से प्रियांशी चौरसिया का शानदार मंच संचालन पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की  निदेशक डॉक्टर प्रीति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर वह व्यक्ति देश प्रेमी है चाहे वह छात्र-छात्राएं , चाहे वह किसी प्रकार का कर्मचारी हो, जो भी अपने देश के लिए कार्य करें वह देशभक्त है और हम सबको उनका सम्मान और आदर करना चाहिए।अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने अपने विचार व्यक्त कीये । उन्होंने 2026 का गणतंत्र दिवस थीम वंदे मातरम को बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय गीत अनेकता में एकता का प्रतीक है। तथा साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के भाव तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सम्बोधित करते हुए एक नये भारत अर्थात विकसित भारत के परिकल्पना को साझा किया। उन्होंने  विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में वर्णित सभी कानून का पालन करने का संदेश देते हुए कहा कि वह भी एक प्रकार का संविधान का आदर ही है और संविधान  के प्रति प्रेम ही दिखाता है। अतः  एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने भारतीय संविधान का सम्मान सर्वदा करें । अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि सावित्री सिंह अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सानन्द सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थाओं के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, फार्मेसी के प्राचार्य तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील सिंह, पैरामेडिकल के प्राचार्य राजकुमार त्यागी,  नवनीत वर्मा समेत सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण का सफल कार्यक्रम का सहभागी होने का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अनूठा अवसर पर उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सीसीए कोऑर्डिनेटर श्रेया सिंह, एग्जाम हेड अवनीश राय, अंकित मिश्रा भोली त्रिपाठी श्वेता पांडे जानकी गुप्ता, अर्चना पांडे, पूजा राय, प्रियंका राय ऋतंभरा, इंदुकला, अंकिता राय, समेत  सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …