गाजीपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 24, 25 जनवरी बरेली में उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गाजीपुर के खिलाड़ी का बहुत शानदार प्रदर्शन रहा। 74 किलो भार वर्ग के जूनियर प्रतिस्पर्धा में गाजीपुर के गरुआ मकसूदपुर के रहने वाले प्रतीक शर्मा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ यह गाजीपुर एवं जमानिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रतीक के पिता एक मामूली किसान हैं। प्रतीक के जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया एवं शुभचिंतको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गाजीपुर पावरलिफ्टिंग संघ की तरफ से इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..