Breaking News
Home / अपराध / पति ने की पत्‍नी की ईंट से मारकर हत्‍या

पति ने की पत्‍नी की ईंट से मारकर हत्‍या

गाजीपुर। शहर कोतवाली के बयेपुर देवकली गांव में ससुराल में आये पति ने ईंट से प्रहार कर पत्‍नी की हत्‍या कर दी। शहर कोतवाल ने बताया कि बयेपुर देवकली निवासी शेषनाथ यादव की पुत्री रिंता यादव ने राजीव यादव से लव मैरिज शादी की थी। दोनों मुंबई में साथ रहते थे। कुछ दिनों पहले रिंता यादव वापस अपने मायके चली  आयी जिसको ले जाने के लिए उसका पति राजीव यादव ससुराल आया हुआ था। ससुराल में विवाद होने पर उसने अपनी पत्‍नी की र्इंट से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …