Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सोलर पैनल बना आय का जरिया, तीन किलो वाट से 25 वर्ष में कमा सकते हैं 8 लाख रुपया- इंजी. संजीव गुप्‍ता

सोलर पैनल बना आय का जरिया, तीन किलो वाट से 25 वर्ष में कमा सकते हैं 8 लाख रुपया- इंजी. संजीव गुप्‍ता

गाजीपुर। एलीगेंट अप्‍लायेंसेज के सहयोगी फर्म आरआर इंटर प्राइजेज कचहरी रोड गाजीपुर के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्‍ता ने यह दावा किया है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन किलो वॉट सोशल रुफ टाफ लगवाने पर 25 वर्ष में उसे 782000 हजार रुपये की अतिरिक्‍त आय होगी। जबकि तीन किलो वॉट सोलर पैनल लगवाने में कुल 190000 हजार रुपया खर्च आयेगा जिसमे से प्रार्थी को 108000 रुपये का अनुदान सरकार से मिलेगा और 82000 रुपया लाभार्थी को लगाना पड़ेगा। इंजी. संजीव गुप्‍ता ने बताया कि तीन किलो वॉट सोलर पैनल से 3000 रुपये प्रति माह बिजली से आय होगी। उन्‍होने बताया कि इसी तरह एक किलो वॉट सोलर पैनल लगवाने पर कुल 70000 हजार रुपये की लागत आयेगी जिसमे 45 हजार का अनुदान और 25 हजार लाभार्थी को लगाना पड़ेगा। इससे लाभार्थी को प्रतिमाह एक हजार रुपया बिजली से आय होगा। दो किलो वाट सोलर पैनल की लागत 130000 रुपये होगा जिसमे अनुदान 90000 मिलेगा व 40 हजार रुपया लाभार्थी को लगाना पड़ेगा और दो हजार रुपया प्रतिमाह उसे आय होगा। उन्‍होने बताया कि इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन नि:शुल्‍क रजिस्‍ट्रेशन कराना पड़ेगा। इसके अलावा मोबाइल नम्‍बर, ई.मेल, विद्युत कनेक्‍शन नम्‍बर, आधार कार्ड, और पासबुक की आवश्‍यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 9984910999, 7705009423 पर संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …