Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में हुआ धूमधाम से सरस्‍वती पूजा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में हुआ धूमधाम से सरस्‍वती पूजा

गाजीपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में शुक्रवार को सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, प्रबंधक विजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय और प्रबंध समिति के सभी गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।सरस्वती पूजन के बाद नवीन छात्रों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इस दौरान सभी नए विद्यार्थियों की जिह्वा पर शहद से ‘ॐ’ लिखकर उनका पूजन किया गया, जिसके साथ उनके विद्यारंभ की शुरुआत हुई।हवन, पूजन और आरती के साथ सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का समापन हुआ। अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अभिभावक, छात्र-छात्राएं, आचार्य बंधु, आचार्या बहनें और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …