Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनपद न्‍यायाधीश गाजीपुर ने होमिया मेडिकल क्‍लीनिक का न्‍यायालय परिसर में किया शुभारंभ

जनपद न्‍यायाधीश गाजीपुर ने होमिया मेडिकल क्‍लीनिक का न्‍यायालय परिसर में किया शुभारंभ

गाजीपुर। जनपद न्यायालय, गाजीपुर परिसर में होम्योपैथिक मेडिकल क्लीनिक का शुभारम्भ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि इस मेडिकल क्लीनिक के शुरू हो जाने से जनपद न्यायालय में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या होने पर होम्योपैथिक चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गाजीपुर श्री शक्ति सिंह। द्वारा बताया गया कि जनपद न्यायालय परिसर में मेडिकल क्लीनिक की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए प्राचार्य, राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, गाजीपुर के सहयोग से इस मेडिकल क्लीनिक की शुरूआत की गयी है, इस क्लीनिक में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 से 01:00 बजे के मध्य मात्र एक रूपये के शुल्क पर होम्योपैथिक दवा एवं इलाज उपलब्ध होगा। मेडिकल क्लीनिक के शुभारम्भ के अवसर पर अध्यक्ष, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण श्री संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03 श्री अली रजा, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट श्री अभिमन्यु, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अलख कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर श्री विजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नूतन द्विवेदी, सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग श्री अमित कुमार, सिविल जज, जू०डि० श्री अनन्त कुमार, प्राचार्य, राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, गाजीपुर श्री डा० राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष सिविल बार एसोसियेशन श्री राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव श्री अंजनी कुमार ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …