Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्‍व में दी गई श्रद्धांजलि  

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्‍व में दी गई श्रद्धांजलि  

गाजीपुर। अदम्य साहस के प्रतीक, महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, अप्रतिम राष्ट्र भक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के पावन अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी विशेश्वरगंज टैक्सी स्टैंड स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में नारे लगाए और श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय जनमानस के हृदय में श्रद्धा सम्मान से विद्यमान है।राष्ट भक्ति के प्रति उनकी प्रासंगिकता आज भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय,नन्दू कुशवाहा,शनि चौरसिया, हेमंत त्रिपाठी,अजय कुशवाहा, रूपेश सिंह, सुनील चौहान,शिवम् राय आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रदेश स्‍तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 9 खिलाड़ियों का हुआ चयन

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर देवी प्रसाद ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह …