गाजीपुर जनपद के गाधीपुरम,बोरसिया स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती का पूजा अर्चना , मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सानंद सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन में प्रकाश भरें और सबकी बुद्धि, विवेक और सृजनशीलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। साथ ही उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र (2026 – 27)के लिए विधिवत पूजा पाठ के बाद विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को प्रारंभ किए । इसी क्रम में उन्होंने बताया की इस सत्र से विद्यालय में प्री-नर्सरी कक्षा की नई शुरुआत की गई है, जिससे नन्हे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने यह घोषणा भी की कि प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके। संपूर्ण विद्यालय परिसर पीले रंग की सजावट, फूलों और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि यह पर्व ज्ञान, सृजनशीलता और नए आरंभ का प्रतीक है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज नए सत्र से प्रवेश प्रारंभ किया गया है जिसमें प्री नर्सरी समेत लगभग सभी कक्षाओं में नए छात्रों ने प्रवेश लिया। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और संस्कृति के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस बसंत उत्सव का पवन कर्मकांड प्रकांड विद्वान भानु प्रताप चतुर्वेदी द्वारा करवाया गया ।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया। इस मुख्य अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, निदेशक अमित रघुवंशी, उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कॉर्डिनेटर अमित सिंह समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..