Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साइबर सेल ने फ्रॉड की गई एक लाख 10 हजार रुपया कराया वापस  

साइबर सेल ने फ्रॉड की गई एक लाख 10 हजार रुपया कराया वापस  

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक शिवप्रसाद यादव पुत्र रामकेवल यादव ग्राम-बिन्दवलिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री शिवाकान्त मिश्रा व समस्त कर्मचारीगण के द्वारा दिनांक 21.01.2026 को आवेदक शिवप्रसाद यादव के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 1,10,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …