Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सादात ब्‍लाक के पूर्व प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटायी गयी प्रतिमा, बेटी ने की सार्वजनिक स्‍थल पर मूर्ति लगाने की मांग

सादात ब्‍लाक के पूर्व प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटायी गयी प्रतिमा, बेटी ने की सार्वजनिक स्‍थल पर मूर्ति लगाने की मांग

गाजीपुर। सादात के उत्तर_पश्चिम में स्थित चौराहे पर लगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की प्रतिमा को 27 वर्षों बाद बुधवार को चौराहे से हटा दिया गया। जेसीबी मशीन के सहारे मजदूरों ने प्रतिमा को यहां से हटाकर थोड़ी दूर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में रख दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रघुवंश सिंह की पुत्री सुनीता सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारी बिना किसी लिखित नोटिस के ही प्रतिमा को हटा दिए, जो सरासर गलत है। उन्होंने प्रतिमा को पुनः किसी सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग की है। फिलहाल चौराहे से प्रतिमा को हटाने का निर्णय सैदपुर से मरदह तक बन रहे एनएच 124 डी के निर्माण के मद्देनजर लिया गया है। गौरतलब है कि स्व. रघुवंश सिंह सादात की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मिर्जापुर के निवासी थे। उनका जन्म 10 मार्च 1939 को हुआ था और निधन 11 अप्रैल 1997 को हुआ। उन्होंने 20 जुलाई 1961 से 11 अप्रैल 1997 तक बापू इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में सेवा दी। वह मई 1983 से जुलाई 1995 तक तीन बार सादात के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। इसके अतिरिक्त, वे 1992 से 1997 तक जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे। सादात नगर में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले चौराहे पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी 1999 को तत्कालीन डीएम राजन शुक्ला ने किया था। पीडब्ल्यूडी वाराणसी मंडल के अधिशाषी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि चौराहे पर स्थित यह प्रतिमा यातायात को सुगम बनाने में बाधा उत्पन्न कर रही थी, जिसके चलते प्रतिमा को हटाया जाना जरूरी था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …