Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाये उत्‍सव- संध्या सिंह

गाजीपुर: उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाये उत्‍सव- संध्या सिंह

गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में जनपद के मरदह खंड के अरखपुर में मंगलवार को  मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप संध्या सिंह, मंच पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्य का शुभारम्भ किया। मुख्य वक्ता सन्ध्या ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सनातन परंपरा में समरसता, मौसम में नवीनता का पर्व है इस उत्सव के साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसमें हम हिंदुओं के घर में प्रत्येक मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। मौसम में एक नवीन ऊर्जा से संचारित होती है। इस त्यौहार को राष्ट्र सेविका समिति समरसता पर्व के रूप में मनाती है। इस उत्सव के माध्यम से हम समाज को एक सूत्र में बांधकर सनातन परंपरा के ऐतिहासिक मान बिंदुओं को प्रकट करते हैं। हम बहनों का यह कर्तव्य है कि हम सभी प्राचीन उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ मनाये। उद्बोधन उपरांत सभी ने बैठकर खिचड़ी का सहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन पायल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति सुनीता, उषा, आशा बिंद, शांति, रेनू आदि सहित सैकड़ो बहने उपस्थित रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …