Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कुष्‍ठ विकलांग रोगियों का होता है नि:शुल्‍क ऑपरेशन, मिलता है 12 हजार रुपये का मानदेय  

कुष्‍ठ विकलांग रोगियों का होता है नि:शुल्‍क ऑपरेशन, मिलता है 12 हजार रुपये का मानदेय  

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील पाण्डेय ने बताया है कि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान जनपद के समस्त ग्राम सभा/पंचायत/नगरीय वार्ड में चलाया जाना है। कुष्ठ रोग- कुष्ठ एक रोग है जो माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक रोगाणुओं से होता है। यह जन्म से या पैतृक रोग नहीं है। लक्षण 1- शरीर के चमड़ी पर हल्के रंग का समतल या उभरा हुआ दाग जिसमें सुन्नता सुन्नत हो, हाथ पैर के नसों में मोटापन, सूजन, झनझनाहट एवं हाथ-पैर के तलवे में सुन्नता हो। उपचार- एम०डी०टी० दवा से रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है, यदि रोग पहचान के तुरन्त बाद उपचार शुरु कर दिया जाय तो विकलांगता से बचा जा सकता है। संकल्प- कुष्ठ रोग है पाप नहीं यह कोई अभिशाप नहीं। दाग, चक्कता, सुन्न निशान, कुष्ठ रोग की पहचान। बहु औषधि उपचार कराये, कुष्ठ रोग को दूर भगाये। जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ मिटे हर बस्ती से। विशेष जानकारी- कुष्ठ से विकलांग हुए रोगियों का निःशुल्क सर्जरी होता है एवं सर्जरी के उपरान्त रुपया 12,000/-मानदेय दिया जाता है, नये कुष्ठ रोगी जिनमें विकलांगता के लक्षण न हो, को आशा, ऑगनबाड़ी वर्कर या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जॉच हेतु सामु०/प्राथ० स्वा० केन्द्र/चिकित्सालय में लाने पर एवं कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर रु० 250.00 मानदेय और यदि ऐसे रोगी में विकलांगता परिलक्षित है, तो मानदेय रु० 200.00 दिया जाता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …