Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / प्राथमिक विद्यालय भड़सर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक में 24 स्‍कूलों के शिक्षकों ने किया मंथन

प्राथमिक विद्यालय भड़सर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक में 24 स्‍कूलों के शिक्षकों ने किया मंथन

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय भड़सर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व एआरपी पंकज त्रिपाठी ने किया, जिसमें एनपीआरसी अंतर्गत संचालित सभी 24 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नवाचार और आधुनिक शिक्षण विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। बैठक के दौरान संकुल सदस्य ओमप्रकाश, अरुण कुमार देव, सुरेश्वर बौद्ध, धीरेंद्र त्यागी एवं धर्मेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। शिक्षकों के साथ पाठ्यक्रम, छात्र सहभागिता, मूल्यांकन प्रक्रिया और शैक्षणिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विशेष सत्र के अंतर्गत चंद्रकांत तिवारी ने कक्षा 1 की भाषा शिक्षण विधि पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही चंद्रगुप्त गुप्त, भगवान प्रजापति, शैलेश यादव, योगेन्द्र पटेल एवं अनीता ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से शिक्षण सामग्री प्रस्तुत कर आधुनिक तकनीक के प्रयोग से शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भड़सर की प्रधानाध्यापक तहसीन फ़ातमा ने सभी शिक्षकों, संकुल सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की बैठकों से शिक्षण व्यवस्था को नई दिशा मिलती है। बैठक के सफल आयोजन से शिक्षकों में उत्साह और नवाचार के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …