Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राज्‍यसभा सासंद डॉ. संगीता बलवंत ने किया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

राज्‍यसभा सासंद डॉ. संगीता बलवंत ने किया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गाज़ीपुर में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 19 जनवरी 2026 को किया गया। योजना के अंतर्गत जनपद गाज़ीपुर में विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कुल 925 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसका संचालन यू.पी. इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद राज्यसभा श्रीमती डॉक्टर संगीता बलवंत बिंद एवं जिला उद्योग उपायुक्त श्री प्रवीण कुमार मौर्य द्वारा किया गया जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। माननीय सांसद राज्यसभा ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं इससे वह केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से गांव-गांव में माता एवं बेटियों स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरे को भी रोजगार दे रही हैं इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …