गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग और मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर में सामान्य ज्ञान,गणित एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चार वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार से छह,मध्यम वर्ग में कक्षा सात व आठ,ज्येष्ठ वर्ग में कक्षा नौ व दस एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा ग्यारह व बारह के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पचास प्रश्न और गणित प्रतियोगिता में पच्चीस प्रश्न दिए गए थे।प्रत्येक प्रश्न के दिए गए चार उत्तरों में से प्रतिभागियों को सही उत्तर का चयन करना था।ओ एम आर शीट पर हुई इन प्रतियोगिताओं में माइनस मार्किंग की जाएगी।सही उत्तर पर जहाँ दो अंक दिए जाएंगे,वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।निबन्ध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘स्वास्थ्य’,मध्यम वर्ग के लिए ‘आदत’,ज्येष्ठ वर्ग के लिए ‘साहित्य’ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘नई शिक्षा नीति’ विषय दिया गया था। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को आगामी मार्च में आयोजित होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2026) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।गाजीपुर केन्द्र पर संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,सचिव हीरा राम गुप्ता,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,शिवम् प्रकाश त्रिपाठी,नागेश मिश्र,आशुतोष श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,वंशीधर उपाध्याय एवं जंगीपुर केन्द्र पर संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,जंगीपुर केन्द्र प्रभारी विद्युत प्रकाश,लाल जी गुप्ता,डी. एस. यादव,अरविंद कन्नौजिया, रामजी वर्मा, आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार वर्मा, सुनील गुप्ताअंकित गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..