Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: प्रशिक्षित स्‍नातक श्रेणी परीक्षा 2025 में 2188 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

गाजीपुर: प्रशिक्षित स्‍नातक श्रेणी परीक्षा 2025 में 2188 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

गाजीपुर! दो पालियों में हो रही सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा-2025 (पुरुष/महिला) (प्रा०) को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने जनपद मे बनाये गये  विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग गाजीपुर बनाये गये परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।जनपद में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा परीक्षा-2025 हेतु 08 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 3648 में 1331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, एवं द्वितीय पाली में 2651 परीक्षार्थी में 857 उपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 02 जोनल मजिस्टेªट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्टेªट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये थे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न करायी गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …