Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वज़ैर पठान ने सैकड़ों ज़रूरतमंदों में कम्बल का वितरण कर मकर संक्रांति और नववर्ष का दिया उपहार

वज़ैर पठान ने सैकड़ों ज़रूरतमंदों में कम्बल का वितरण कर मकर संक्रांति और नववर्ष का दिया उपहार

ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के मुर्की खुर्द ग्राम सभा में समाजसेवी वज़ैर पठान उर्फ सज्जू भाई ने मकर संक्रांति और नव वर्ष के उपलक्ष में अपने ग्राम सभा में कंबल एवं शाल का वितरण कर सैकड़ों ग्राम वासियों को ठंड और सर्दी भरे मौसम में राहत दिलाने का काम किया है। सज्जू पठान ने अपने ग्राम सभा के वरिष्ठ जनों के हाथों से ज़रूरत मन्दों में कम्बल का वितरण करा कर एक नेक पहल की शुरुआत किया है। इस मौक़े पर सज्जू पठान ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि इंसानियत ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में अभी बहुत से अधूरे कार्य हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना ज़रूरी है। यदि गांव के लोगों ने मुझे सेवा करने का मौका दिया तो सफाई, जल निकासी, सड़कों का निर्माण, बच्चों के लिये खेल का मैदान, पार्क, गांव का सुंदरीकरण के साथ-साथ एक आदर्श गांव बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा के तमाम ज़रूरत मन्दों के लिये शासन द्वारा मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। गांव निवासी वसीम खां ने  बताया कि सज्जू पठान ज़रूरत मन्दों के ज़ख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास करते हैं। यह नौजवानों के दिलों की धड़कन हैं। रात हो या दिन ग्राम वासियों की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं। सज्जू पठान ने इस मौक़े पर मौजूद सभी ग्रामवासियों के लिये जलपान की व्यवस्था कर वरिष्ठजनों को अपने हाथों से अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर हाजी अब्दुल हक़ खां, अब्दुल मन्नान खां, मास्टर मोहिउद्दीन खां, शहाबुद्दीन खां, नूरुल हक़ खां, हाजी अय्यूब खां, हाजी मोइनुद्दीन खां, रेयाज खां, नियाज़, अलाउद्दीन खां, सरफराज खां, अब्दुल्लाह खां, फैसल खां (प्रमुख), मुश्ताक खां, गोरख यादव, बहादुर यादव, मुन्ना यादव, गरीब यादव, अमीर यादव, प्रकाश यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, पूर्णवासी राम, पारम राम, सुरेश राम आदि लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …