Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मृतक दीपक राजभर के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा- शीघ्र ही पकड़े जाएंगे अपराधी

मृतक दीपक राजभर के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा- शीघ्र ही पकड़े जाएंगे अपराधी

गाजीपुर। यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले के बेलसड़ी गांव में गुरुवार को पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक राजभर हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है और सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। मंत्री राजभर ने कहा कि घटना की जानकारी पहले दिन से ही पूरे प्रदेश को है। वे लगातार पुलिस अधीक्षक के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में गमछा बांधे दिख रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। आरोपी के खिलाफ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज है और पुलिस अपराधी के काफी करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई बेगुनाह नहीं फंसेगा। मृतक के पिता राम अवतार राजभर और भाई संदीप राजभर से मुलाकात कर मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क करें। इसी दौरान मुकदमे में नामजद अभिषेक राजभर की पत्नी दीपक राजभर भी मौके पर पहुंचीं और मंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …