गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष करण्डा मय हमराह के चोचकपुर पेट्रोल पम्प के पास मुखबिर खास की सूचना पर मैनपुर बाजार में घेराबन्दी करते हेतु गोवंशों से लदी पिकअप का पीछा किया गया तो बोलेरो में बैठे दोनों व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया । जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी । एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी करण्डा गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-
- रोहन यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी ग्राम देवचन्दपुर थाना रामपुर मांझा जनपद गाज़ीपुर
बरामदगी-
- एक अदद अवैध तमंचा 0.315 बोर
- एक अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर
- एक अदद एण्ड्राएड मोबाइल
- एक अदद पिकअप वाहन सं0 UP67BT0161
- बरामदशुदा कुल 15 राशि गोवंश
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..