Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रोटरी क्लब गाजीपुर के तत्‍वावधान में 25 जनवरी को आयोजित होगा नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण व लेंस प्रत्‍यारोपण शिविर  

रोटरी क्लब गाजीपुर के तत्‍वावधान में 25 जनवरी को आयोजित होगा नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण व लेंस प्रत्‍यारोपण शिविर  

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में आगामी 25 जनवरी 2026 को प्रस्तावित रोटरी की निःशुल्क नेत्र परिक्षण व लेंस प्रत्यर्पण शिविर के सम्बन्ध में रोटरी क्लब की बैठक संपन्न हुई | बैठक में शिविर से सम्बन्धित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई | निःशुल्क नेत्र परिक्षण व लेंस प्रत्यर्पण शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनपद गाजीपुर के सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज  हॉस्पिटल के चार ओ.पी.डी कक्ष का प्रयोग शिविर के रूप में होगा | उन्होंने बताया कि नियत तिथि को सर्व प्रथम आर.जे. आई हॉस्पिटल, वाराणसी से आये डॉक्टरों तथा उनकी टीम का सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में स्वागत किया जायेगा | स्वागत समारोह के उपरांत परिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुए लाभार्थियों का जांच शुरू कर दिया जायेगा | शिविर से सम्बन्धित समस्त उत्तरदायित्वों का वितरण रोटरी सदस्यों को कर दिया गया है | निःशुल्क नेत्र परिक्षण व लेंस प्रत्यर्पण शिविर के प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह बताया कि उनकी स्कूल प्रशासन कि पूरी टीम इस शिविर के लिए तैयार है तथा हमने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की तरफ ध्यान रखा है जो कि किन्हीं कारणों से नेत्र रोग से पीड़ित है एवं इलाज़ करा पाने में असमर्थ है | इसके परिक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सदस्यों से सम्पर्क किया जा चुका है | हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थी लाभान्वित हो सके |इस बैठक में के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह,  रोटरी अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० सी.पी. चौबे, रो० सैयद जीशान जिया, रो० आनंद सिंह, प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी, दिग्विजय तथा अमित कुमार सिंह उपस्थित थे |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …