Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

गाजीपुर।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली के प्रांगण में 12 जनवरी — राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महान दार्शनिक, विचारक एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल अक्षय उपाध्याय द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा 7 की छात्रा आयुषी जायसवाल ने अंग्रेज़ी भाषा में तथा विजय लक्ष्मी सिंह ने हिंदी भाषा में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायी संदेशों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सराहा।मुख्य वक्ता के रूप में प्रिंसिपल अक्षय उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं, उनकी ओजस्वी वाणी तथा वर्तमान भारत के युवाओं के संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी राष्ट्रनिर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे, जिनमें विश्वजीत स्वाइन, सुमैया जमाल, प्रशांत चौबे, सुप्रिया सिंह, प्रवीण तिवारी, शिफा तनवीर , आकाश गुप्ता, किरण यादव, लक्ष्मी यादव, प्रतिभा ठाकुर, श्रीकांत यादव, स्वामी नाथ ठाकुर, रूपाली सिंह, अंजली गुप्ता, अमृतेश पाण्डेय, वंदना सिंह, विद्या सिंह, आकांक्षा पांडे, गीता कुमारी, रितु सिंह, प्रियंका गुप्ता, प्रतिमा एवं श्रेयांशु शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह जी ने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …