Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के इन घाटो पर स्‍नान-ध्‍यान रहेगा पूर्णत: बंद

गाजीपुर: मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के इन घाटो पर स्‍नान-ध्‍यान रहेगा पूर्णत: बंद

गाजीपुर। उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता ने बताया है कि माघ मेला व मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की बडी संख्या में सम्भावित उपस्थिति तथा जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नगर क्षेत्रान्तगत स्थित बडा महादेवा, छोटा महादेवा, रिवर बैंक कालोनी, पत्थर घाट व फाक्सगंज (बारहबंगला) घाटो को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्णतः बंद रखा जायेगा। यह निर्णय जन-सुरक्षा, भीड नियंत्रण तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के दृष्टिगत लिया गया है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर पूजा अर्चना हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …