गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अंतर्गत आज सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में युवाओं के प्रणेता स्रोत महापुरुष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती को बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह के मार्गदर्शन में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने विद्यालय परिवार के साथ स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर मालार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी आधुनिक भारत के महान दार्शनिक, संन्यासी, वेदान्ती, वैरागी एवं मानवता के निर्मल देवदूत थे। वे युवाओं को साहसी, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा देते थे । अंत में उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए कहा कि आज भी वे भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व के युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं।अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ,जहां हम अक्सर तनाव, असफलता या भविष्य की चिंता में घिर जाते हैं वहीं स्वामी जी का एक विचार हमें रास्ता दिखाता है “जैसा तुम सोचते हो वैसा बन जाओगे खुद को कमजोर मानोगे तो कमजोर और ताकतवर मानोगे तो ताकतवर बन जाओगेl” अतः उन्होंने वर्तमान युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर हम संकल्प ले कि हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करेंगे।हम केवल अपने लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए भी जिएंगे।हम समस्याओं से भागेंगे नहीं बल्कि निडर होकर उनका सामना करेंगे।उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंस डायरेक्टर अमित रघुवंशी, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, एग्जाम हेड अवनीश राय, सीसीए हेड श्रेया सिंह आदि शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..