गाज़ीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को दिनांक 11.01.2026 को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बी.एल.ओ. द्वारा अपने मतदेय स्थल पर पढ़कर सुनाया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल पर फार्म-6,7. 8 एवं घोषणा पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म-6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज सम्बन्धित बी.एल.ओ. को उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है। जनसामान्य के अवलोकन हेतु आलेख्य मतदाता सूची की पी.डी.एफ. जनपद गाजीपुर की वेबसाइट ghazipur.nic.in पर भी अपलोड की गयी है। यदि मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा (अनुलग्नक-4) पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु) एवं फार्म-8 मय घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवगत कराया कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्ति अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें-
- पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी.एल.ओ. से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।
2.तहसील कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं ।
3.ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 फार्म 8 घोषणा-पत्र सहित एवं फार्म-7 सबमिट कर सकता है
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..