Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अण्डर पास को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अण्डर पास को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊँचाडीह गाँव के पास से गुजर रही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण मे रास्ता बंद करने को लेकर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने ऊँचाडीह, पैकवली, पातेपुर सहित लगभग बीस गावो को जोडने वाली सडक बंद किए जाने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क को बंद करने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गए और और सुबह लगभग दस बजे सडक पर धरने पर बैठ गये  ग्रामीणो ने माँग किया की गाँवो तक जाने वाले रास्ते पर कलवट पुलिया का निर्माण किया जाए। सड़क को पूरी तरह बंद न किया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में ग्रामीणों की सहमति से समुचित व्यवस्था की जाए।ऊँचाडीह निवासी अखिलेश राय, कृष्णानंद राय, श्याराज तिवारी, दिनेश राय, ग्राम प्रधान अभय लाल यादव ने बताया की ग्रिन फिल्ड के चैनेज संख्या 32.7 पर लोक निर्माण विभाग की सड़क जो की बीस गाँव और करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। इसके बंद होने से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीणो ने बताया की इसके लिये नितिन गडकरी, निरज शेखर, संगीता बलवंत, क्षेत्रिय अधिकारी, परियोजना निदेश आजमगढ सहित जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र देकर गुहार लगा चुके  हैं लेकिन बाऊजुद इस समस्या का हल नही निकल पाया। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा मौके पर पहुँची उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारी ने ग्रामीणो की माँगों को सुनकर कहा कि विषय को उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा और कलवट निर्माण के प्रस्ताव पर बिचार किया जायेगा। धरने पर उपस्थित लोगो मे सन्तोष राय, छागुर राय,सत्यदेव पाण्डेय, कृष्णानंद राय, श्यामराज तिवारी, अश्वनी राय,पंकज राय, जनार्दन राय,श्रीश्याम यादव,सहित सैकडो ग्रामीण धरने में शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य से लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए, न कि परेशानी। सड़क बंद होने से गाँव का मुख्य संपर्क मार्ग कट जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों मे बडी कठिनाई होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …