Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गोवंशो के लिए हरा चारे की बुआई न करने पर डीएम नाराज

गाजीपुर: गोवंशो के लिए हरा चारे की बुआई न करने पर डीएम नाराज

गाजीपुर। जिलाधिकारी  अविनाश कुमार गाजीपुर की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार (राईफल क्लब) में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गयी जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में  संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये गए। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी  सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० अरविन्द कुमार शाही, नोडल अधिकारी गोशाला डा० राकेश कुमार गौतम, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित्ति रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …