Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बिजली बिल राहत योजना को लेकर अधीक्षण अभियंता ने करवाई मुनादी

गाजीपुर: बिजली बिल राहत योजना को लेकर अधीक्षण अभियंता ने करवाई मुनादी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए लागू की गई बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) 28 फरवरी तक प्रभावी है। इसी क्रम में गाजीपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना स्वयं फील्ड में उतरकर बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे और मुनादी के माध्यम से योजना की जानकारी देते हुए बकाया बिल जमा करने की अपील की। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरकार द्वारा यह उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। योजना के दूसरे चरण में सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तथा मूलधन पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह सुविधा नेवर पेड और नॉन नेवर पेड दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के हरिशंकरी मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसरों पर पहुंचकर योजना की जानकारी दी। अभियान के दौरान 23 उपभोक्ताओं का पंजीयन कराया गया और करीब 9 लाख रुपये का बकाया जमा कराया गया।विवेक खन्ना ने आगे बताया कि जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों के अंतर्गत सभी गांव व मजरों में बकायेदार उपभोक्ताओं का लोकेशन ट्रैक संबंधित अवर अभियंताओं के पास उपलब्ध है। विभागीय कर्मचारी गांव-गांव जाकर मुनादी के जरिए उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही बिजली चोरी में शामिल एवं राजस्व निर्धारण वाले उपभोक्ताओं को भी छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह, अवर अभियंता तपस कुमार सहित विभाग के समस्त संविदा लाइनमैन मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …