Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समाजवादी अधिवक्‍ता सभा के जिला प्रभारी बनें रमेश यादव

गाजीपुर: समाजवादी अधिवक्‍ता सभा के जिला प्रभारी बनें रमेश यादव

गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक मे  रमेश यादव को अधिवक्ता सभा  का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया इसके साथ साथ नवमनोनीत  जिला उपाध्यक्ष,रणधीर  एडवोकेट ,जिला सचिव रामाश्रय एडवोकेट,रामबाबू एडवोकेट ,त्रिभुवन एडवोकेट और‌ शिवम् जी को मनोनयन पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बधाई दी । उन्होंने अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही दौर में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम् है। उन्होंने जंगे आजादी में अधिवक्ताओं की गौरवशाली योगदान की चर्चा करते हुए कहा आज जब मोदी -योगी की तानाशाही नीतियों के चलते देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की गंगा जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव तथा देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर खतरा आसन्न है ऐसे दौर में इसकी रक्षा के लिए अधिवक्ताओं कोआगे आना होगा। आज देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। इस देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार सरकार की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार इनकी समस्याओं को हल न कर पूंजीपतियों के हित साधने में व्यस्त हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से आत्मा यादव, रामप्रताप यादव,शंकर यादव,जगत मोहन बिंद, मुन्ना, यशवंत, अवधेश आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …