गाजीपुर। नंदगंज बाजार स्थित जयदेश कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण सरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जयदेश हिंदी दैनिक के वरिष्ठ जिला संवाददाता विजय प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। वाराणसी से आए जयदेश अखबार के एमडी आशुतोष जायसवाल एवं प्रधान संपादक रामाश्रय सिंह ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि चार दशकों से अधिक समय से अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से पत्रकारिता में अमिट छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव के सम्मान में नंदगंज–पत्रकारपुरम स्थित जयदेश कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर के ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र मिश्रा सहित पत्रकारिता जगत से जुड़ी अनेक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सैदपुर के प्रभारी शुभम मोदनवाल, अजय मिश्रा, नंदगंज के राधेश्याम यादव उर्फ पप्पू, सुहेल शमीम, रविन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह, नन्दलाल गिरी तथा आशा देवी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव के सम्मानित होने पर नंदगंज पत्रकार परिषद के सभी पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..