Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तेजपुरा मरदह‍ में पांच जनवरी को आयोजित होगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

तेजपुरा मरदह‍ में पांच जनवरी को आयोजित होगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड, (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पांच जनवरी को ग्राम तेजपुरा, मरदह, गाज़ीपुर में दिन में 11 बजे से होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों  द्वारा हमारे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष मोर्डिया, IPS, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,  वाराणसी उत्तर प्रदेश, होंगे। जिसकी अध्‍यक्षता डॉ.अजय शंकर सिंह, ICAS, प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक,गृह मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे। कृपया अपनी उपस्थिति की पुष्टि करें और हमसे जुड़कर इस लाभप्रद किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …