Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राष्‍ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण है अटल जी का जीवन- अभिनव सिन्‍हा

गाजीपुर: राष्‍ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण है अटल जी का जीवन- अभिनव सिन्‍हा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र का भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रमापति राम की अध्यक्षता में गीता पैलेस मुहम्मदाबाद मे संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने अपने संबोधन में अटल जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, सुचिता और राष्ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्र पुरुष थे जिनकी जरूरत सरकार चाहे किसी कि रही हो लेकिन विदेशों मे देश का नेतृत्व पं अटल बिहारी वाजपेई ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण मे अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर देश का गौरव बढ़ाया।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वो ओजस्वी वक्ता थे, और हृदय को छू लेने वाले कवि भी थे। उनकी कविताएँ राष्ट्रप्रेम, मानवता और आशा से भरी होती थीं। उनका कथन “हम युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं”उनकी सोच और दृष्टि को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। श्री कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई शांति मे विश्वास रखने वाले नेता थे और पड़ोसी दुश्मन देश को धिक्कारते हुए समझाने का कयी बार प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर कारगिल जैसा युद्ध भी उन्होंने सफलता से लडा।वे मतभेदों के बावजूद संवाद में विश्वास रखते थे और राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे। अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि सिद्धांतों के साथ भी विनम्र और मानवीय रहा जा सकता है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय व प्रो शोभनाथ यादव ने भी अटल जी के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।युवा नेता पियूष राय ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।नगर मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र राम सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।सम्मेलन में ब्लाक अवधेश राय, रविंद्र राय, विरेन्द्र राय,सतीश चंद्र राय, मनोज पांडेय, सतीश राय, आलोक शर्मा,त्रिलोकी कुशवाहा, ओमप्रकाश गिरी, प्यारे मोहन यादव, विनोद यादव, कृष्ण कुमार राय, राजेश मिश्रा, सुरेश गिरी,रोशन कुशवाहा, रामजी गिरी, कंचन गिरी, पूजा शर्मा, अजीत राय, पुर्णेन्दु राय, शिव शंकर पांडेय, विनय राय , योगेश कुशवाहा, आयुष पांडेय, विशाल राय, अनिल राय, विवेक कुशवाहा सहित विधानसभा मोहम्मदाबाद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए।सम्मेलन का संचालन शशांक शेखर राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …