Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में अजंता सैदपुर – बी विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में अजंता सैदपुर – बी विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच महावीर अकादमी और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला गया | आज के मैच में महावीर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर अजंता सैदपुर – बी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता सैदपुर – बी की टीम ने संगम यादव के शतकीय पारी  (84 गेंद पर 100 रन) की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की समाप्ति पर मात्र 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया |  महावीर क्रिकेट अकादमी के तरफ से राम ने सर्वाधिक 3 विकेट तथा कप्तान दीपक प्रजापति व भानु प्रजापति ने 2-2 विकेट लिया | 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी महावीर क्रिकेट अकादमी की टीम मैच के 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर भानु प्रजापति के 69 रनों की बदौलत  230 रन पर आल आउट हो गई |  अजंता सैदपुर – बी के तरफ से साहिल चैरासिया ने सर्वाधिक 3 विकेट एवं कालू व प्रियांशु ने 2-2 तथा ऋषि यादव व मो० फरहान खान ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |  इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कल का मैच यंग स्टार अकादमी और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …