Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गहमर हत्‍याकांड में तीसरे युवक की तलाश के लिए युद्धस्‍तर पर जुटी SDRF NDRF की टीमें

गहमर हत्‍याकांड में तीसरे युवक की तलाश के लिए युद्धस्‍तर पर जुटी SDRF NDRF की टीमें

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ग़हमर के खेलुराय पट्टी में हुई घटना के संबंध में घटनास्थल का पुनः भ्रमण किया गया विदित है कि 24/25.12.2025 की रात में ग़हमर थाना क्षेत्र के खेलुराय पट्टी में घटना हुई थी मौके पर दो युवकों के शव मिले थे जबकि तीसरे युवक की तलाश में लगातार SDRF NDRF की टीमें तथा स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ड्रोन के माध्यम से थर्मल स्कैनिंग भी कराई जा रही आज पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर तालाब से पानी को निकलवाने हेतु निर्देशित किया गया एवं पीड़ित के परिजनों से वार्ता की गई इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी जमानिया एवं SDRF NDRF की टीम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त तथा विगत दिवस एक अन्य अभियुक्त और अभियुक्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस की विभिन्न टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …