Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में महावीर अकादमी विजयी घोषित

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में महावीर अकादमी विजयी घोषित

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच महावीर क्रिकेट अकादमी और यंग स्टार अकादमी के बीच खेला गया| आज के मैच में महावीर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए महावीर क्रिकेट अकादमी की टीम ने प्रियांशु प्रजापति के 32 रनों की बदौलत मैच के 22 वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 97 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई |  यंग स्टार अकादमी के तरफ से कृष्णा ने सर्वाधिक 4 विकेट, प्रिंस ने 3 विकेट, अमित यादव ने 2 विकेट तथा रोहित वर्मा ने 1  विकेट लिया | 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार अकादमी की टीम मैच के 26वें ओवर की समाप्ति पर मात्र 62 रन पर ही सिमट गई |  महावीर क्रिकेट अकादमी के तरफ से विवेक गुप्ता ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं राम ने 3 विकेट तथा अनिश यादव, अमन व दीपक प्रजापति ने 1-1 विकेट लिया| आज के मैच में सौरभ एवं रोहित ने अंपायर तथा तनय, मनीष, और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कल का मैच महावीर अकादमी और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला जायेगा|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …