Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजनीति के शिखर पुरुष थे अटल बिहारी वाजपेई – राम प्रकाश दूबे

राजनीति के शिखर पुरुष थे अटल बिहारी वाजपेई – राम प्रकाश दूबे

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जनशताब्दी वर्ष में आज अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन लंका मैदान मैरिज हाल मे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने कहा कि राजनीति के शिखर पुरुष,अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जब सदन या सदन के बाहर बोलते थे पूरा देश उनको सुनता था। राजनीतिक व्यक्तित्व होने के बावजूद किसी से भी मन भेद नहीं था।वह राष्ट्र पुरुष थे जो अनेकों बार विपक्ष मे रहते हुए विदेशों मे भारत का नेतृत्व किए ।राम प्रकाश दूबे ने कहा कि आजादी के बाद जब देश को राष्ट्रवादी राजनैतिक संगठन की जरूरत हुई तो उन्होंने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन जनसंघ की स्थापना कर देश को सबल और सशक्त बनाने के लिए विचार धारा  सक्रिय किया और आज उस विचारधारा की सरकार देश को विश्व शिखर पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से सक्रिय है यह भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के स्मृति का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से भारत के भविष्य वक्ता एक कवि, पत्रकार, साहित्यकार और राजनेता के सच्ची श्रद्धा भक्ति है। अटल बिहारी वाजपेई सिद्धांत के पक्के राजनीति मे सुचिता व पारदर्शिता के प्रबल पक्षधर  है।उनका मानना था भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक संगठन कार्यकर्ता राष्ट्र का नेतृत्व कर सकता है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रुप से कार्य करता है यह प्रेरणा निसंदेह भाजपा महानिषियो से प्राप्त प्रेरणा व बौद्धिक क्षमता की पहचान है। मंडल अध्यक्ष काशी चौहान व राणा प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन का शुभारंभ वंदे मातरम् व समापन राष्ट्र गान से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, साधना राय, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, राणा सिंह, काशीनाथ चौहान, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह, शिवम पांडेय, शनि चौरसिया सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …